ओडियो-विजुअल कक्ष में लगे हैं एसी, पर नहीं है एक भी कंप्यूटर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Mar 2016 2:29 AM (IST)
विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला कॉलेज के ऑडियो-विजुअल कक्ष में वर्ष 2012-13 में दो एयर कंडीशन लगाये गये. मगर इस कक्ष में एक भी कंप्यूटर नहीं है. यहां लगाया जाना वाला एलइडी टीवी भी किसी कमरे में बेकार पड़ा है. कक्ष में कुर्सी और टेबुल भी नहीं है. इस कक्ष में छात्र-छात्राओं को प्रगति क्लास (रिमिडियल) कक्षाएं […]
विज्ञापन
घाटशिला : घाटशिला कॉलेज के ऑडियो-विजुअल कक्ष में वर्ष 2012-13 में दो एयर कंडीशन लगाये गये. मगर इस कक्ष में एक भी कंप्यूटर नहीं है. यहां लगाया जाना वाला एलइडी टीवी भी किसी कमरे में बेकार पड़ा है. कक्ष में कुर्सी और टेबुल भी नहीं है. इस कक्ष में छात्र-छात्राओं को प्रगति क्लास (रिमिडियल) कक्षाएं नहीं चलीं. इस कक्ष में एयर कंडिशन लगाने पर सवाल उठ रहे हैं. कंप्यूटर कहां हैं और किस मद से खरीदे गये थे, यह भी अहम सवाल है.
जानकारी के मुताबिक कॉलेज में चार बिंडो एयर कंडिशन लगाये गये थे. प्राचार्य कक्ष में एक, शिक्षक कक्ष में एक और कंप्यूटर कक्ष में एयर कंडिशन लगाये गये थे. कंप्यूटर कक्ष के लिए कुर्सी और टेबुल भी खरीदे गये थे. बुधवार को समीक्षा बैठक के दौरान एयर कंडिशन को चालू करने का प्रयास किया गया.
मगर एयर कंडिशन चालू नहीं हुआ. छात्र सूत्रों के मुताबिक इस कक्ष में पहले कभी प्रगति कक्षाएं नहीं चली और आज भी नहीं चल रही है. बताया जाता है कि यूजीसी ने कॉलेज में प्रगति कक्षा (रेमिडियल) के संचालन पर भी सवाल खड़ा करते हुए उपयोगिता प्रमाण पत्र की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




