स्वास्थ्य केंद्र में नहीं मिले एक भी चिकित्सक

गालूडीह : बाघुड़िया पंचायत स्थित केशरपुर प्राथमिक उपस्वास्थ्य केंद्र का सोमवार को उपप्रमुख श्रवण अग्रवाल, पंसस साकरो टुडू, उपमुखिया देवीलाल टुडू ने निरीक्षण किया. इस केंद्र में एक भी चिकित्सक नहीं मिले. सिर्फ एक बेड था. केंद्र में एएनएम द्वारा मुर्गी पालन किया गया है, जिससे गंदगी फैली थी. पंचायत प्रतिनिधियों ने चिकित्सा प्रभारी को […]
गालूडीह : बाघुड़िया पंचायत स्थित केशरपुर प्राथमिक उपस्वास्थ्य केंद्र का सोमवार को उपप्रमुख श्रवण अग्रवाल, पंसस साकरो टुडू, उपमुखिया देवीलाल टुडू ने निरीक्षण किया. इस केंद्र में एक भी चिकित्सक नहीं मिले. सिर्फ एक बेड था. केंद्र में एएनएम द्वारा मुर्गी पालन किया गया है, जिससे गंदगी फैली थी. पंचायत प्रतिनिधियों ने चिकित्सा प्रभारी को दूरभाष पर इसकी जानकारी दी और सप्ताह में दो दिन इस केंद्र में सरकारी चिकित्सक भेजने की मांग की
. पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि यहां मरीजों को चिकित्सक के नहीं रहने से परेशानी होती है. प्रतिनिधियों ने हलुदबनी-भुरूडांगा तक सड़क निर्माण का भी निरीक्षण किया. मजदूरों ने शिकायत की उन्हें 160 रुपये की दर मजदूरी दी जा रही है. सप्ताह में सिर्फ दो दिन काम मिलता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




