मजदूरों का शोषण कर रही है प्रबंधन व यूनियन: सोरेन

Published at :27 Feb 2016 1:29 AM (IST)
विज्ञापन
मजदूरों का शोषण कर रही है प्रबंधन व यूनियन: सोरेन

घाटशिला : झारखंड कॉपर मजदूर यूनियन की गेट सभा शुक्रवार की शाम को आइसीसी कारखाना के मुख्य द्वार पर यूनियन के महासचिव देवी प्रसाद मुखर्जी की अध्यक्षता में की गयी. गेट सभा में पूर्व विधायक सह झामुमो जिलाध्यक्ष रामदास सोरेन ने कहा कि प्रबंधक और मान्यता प्राप्त यूनियन स्थायी मजदूरों का शोषण कर रही है. […]

विज्ञापन

घाटशिला : झारखंड कॉपर मजदूर यूनियन की गेट सभा शुक्रवार की शाम को आइसीसी कारखाना के मुख्य द्वार पर यूनियन के महासचिव देवी प्रसाद मुखर्जी की अध्यक्षता में की गयी. गेट सभा में पूर्व विधायक सह झामुमो जिलाध्यक्ष रामदास सोरेन ने कहा कि प्रबंधक और मान्यता प्राप्त यूनियन स्थायी मजदूरों का शोषण कर रही है. कंपनी में स्थायी मजदूरों की संख्या घटती जा रही है. लेकिन अस्थायी मजदूरों को आज तक स्थायी नहीं किया गया.

अस्थायी मजदूरों को 15 हजार रुपये प्रति माह नहीं मिल रहा है. दूसरी तरफ यूनियन ने आइसीसी प्रबंधक को 6 सूत्री ज्ञापन सौंप कर एक माह से बंद उत्पादन को शुरू करने, सांद्र अयस्क की बिक्री करने, मजदूरों को 41 से 42 माह का वेतन पुनरीक्षण पर विचार करते हुए बकाया राशि का भुगतान करने, अस्थायी मजदूरों की स्थायी बहाली करने, अस्थायी 400 मजदूरों को प्रति माह 15 हजार की राशि का भुगतान करने की मांग की है. मौके पर झामुमो जिला सचिव लालटू महतो, रामदास हांसदा, जगदीश भकत, धनंजय माझी, अमर माझी, अरनव दत्ता, सुभाष पाल आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola