95,994 योजनाओं का चयन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Feb 2016 8:23 AM (IST)
विज्ञापन

पूर्वी सिंहभूम जिले के 11 प्रखंडों में योजना बनाओ के तहत 95,994 योजनाओं का चयन किया गया है. मनरेगा से चयनित योजनाओं को जिला परिषद से अनुमोदन के उपरांत राज्य सरकार से प्रशासनिक स्वीकृति के लिए एक प्रस्ताव जल्द भेजा जायेगा. बुधवार को उक्त योजनाओं के चयन की अौपचारिकताएं पूरी होनी थी, लेकिन जिला परिषद […]
विज्ञापन
पूर्वी सिंहभूम जिले के 11 प्रखंडों में योजना बनाओ के तहत 95,994 योजनाओं का चयन किया गया है. मनरेगा से चयनित योजनाओं को जिला परिषद से अनुमोदन के उपरांत राज्य सरकार से प्रशासनिक स्वीकृति के लिए एक प्रस्ताव जल्द भेजा जायेगा. बुधवार को उक्त योजनाओं के चयन की अौपचारिकताएं पूरी होनी थी, लेकिन जिला परिषद सदस्यों के बैठक का बहिष्कार करने से मामला लटक गया है. उक्त प्रस्ताव को बुधवार को पारित करने के बाद 29 फरवरी को राज्य मुख्यालय को भेजने के लिए समय निर्धारित था. अब जिला परिषद की दोबारा बैठक होने अौर पास होने में देरी तय है.
95,994 योजना में कौन-कौन से विकास के काम है
योजना बनाओ से ली गयी 95,994 योजनाओं में से भूमि समतलीकरण की 6026 योजना, तालाब निर्माण की 9126, माॅडल स्टैंगर्ड ट्रैंच 3375, कच्चा नाला, मिट्टी बांध के 2564, पौधरोपण के 1589, टांड,बाड़ी व कुआं के 4209, बकरी घर, सुर घर आदि के 16,084, मिट्टी मोरुम रोड 2876, अन्य काम 50,145, सामुदायिक तालाब निर्माण 3258, पेयजल एवं स्वच्छता के 10,220, सामुदायिक भवनों की मरम्मत के 2316, कब्रिस्तान, श्मशान घाट, खेल के मैदान के 1740, बुनियादी सुविधा से जुड़े 14,633 योजनाएं शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




