बंद खदान चालू करने के लिए मजदूरों ने किया प्रदर्शन

घाटशिला : धालभूमगढ़ के ग्रेवल और स्टोन खदानों के असंगठित सैकड़ों मजदूरों ने खदानों को चालू करने की मांग पर बुधवार को घाटशिला के काशिदा एथलेटिक्स क्लब मैदान से जुलूस निकाला. जुलूस का नेतृत्व चूना अली, संतोष दास, तपन कुमार साव, नौशाद अली, कमल सिंह सोलंकी, रॉबिन नारायण देव ने किया. जुलूस में शामिल मजदूर […]
घाटशिला : धालभूमगढ़ के ग्रेवल और स्टोन खदानों के असंगठित सैकड़ों मजदूरों ने खदानों को चालू करने की मांग पर बुधवार को घाटशिला के काशिदा एथलेटिक्स क्लब मैदान से जुलूस निकाला. जुलूस का नेतृत्व चूना अली, संतोष दास, तपन कुमार साव, नौशाद अली, कमल सिंह सोलंकी, रॉबिन नारायण देव ने किया.
जुलूस में शामिल मजदूर अपने हाथों में नारे लिखे तख्तियां लिए हुये थे. मुख्य पथ का परिभ्रमण करते हुए मजदूर अनुमंडल कार्यालय पहुंचे और सभा की. सभा के बाद मजदूरों का एक प्रतिनिधि मंडल एसडीओ की अनुपस्थिति में कार्यपालक दंडाधिकारी देवेंद्र कुमार दास से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




