शराब फैक्टरी ध्वस्त, संचालक फरार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Feb 2016 6:54 AM (IST)
विज्ञापन

बड़ाकुर्शी पंचायत के निश्चिंतपुर गांव के पास चल रही अवैध शराब फैक्टरी को बुधवार को पुलिस ने ध्वस्त कर दिया. साथ ही 50 से अधिक हंडी और टीना में रखे जावा को नष्ट कर िदया. गालूडीह : निश्चिंतपुर गांव के पास सुवर्णरेखा नदी के किनारे चल रही अवैध शराब फैक्टरी में रखे गये भारी मात्रा […]
विज्ञापन
बड़ाकुर्शी पंचायत के निश्चिंतपुर गांव के पास चल रही अवैध शराब फैक्टरी को बुधवार को पुलिस ने ध्वस्त कर दिया. साथ ही 50 से अधिक हंडी और टीना में रखे जावा को नष्ट कर िदया.
गालूडीह : निश्चिंतपुर गांव के पास सुवर्णरेखा नदी के किनारे चल रही अवैध शराब फैक्टरी में रखे गये भारी मात्रा में महुआ, गुड़ और जावा को भी पुलिस ने नष्ट कर डाला. शराब को बहा दिया. पुलिस को देख कर संचालक और कर्मी भाग निकले. बताया जाता है कि इस जगह पर बड़े पैमाने पर उत्पादित शराब की आपूर्ति विभिन्न जगहों पर होती है.
ऐसे हुई कार्रवाई : पुलिस इस घाट पर अवैध रूप से बालू खनन के खिलाफ छापामारी करने पहुंची थी. इस क्रम में नदी के किनारे झांड़ियों से घिरी एक झोपड़ी दिखायी पड़ी. पुलिस वहां पहुंची तो वहां अवैध महुआ शराब की फैक्टरी मिली. चूल्हा जल रहा था. पाइप लगे थे. पाइप के नीचे गैलेन लगा था. यहां कौन अवैध शराब फैक्टरी चलाता है,
का पता पुलिस लगाने में जुटी है.
उत्पादित शराब भट्ठियों में होती है आपूर्ति: बताया जाता है कि यहां निर्मित महुआ शराब गालूडीह और नदी पार जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के कई गांवों में अवैध रूप से संचालित शराब भट्टियां में आपूर्ति की जाती है. नदी पार से शराब माफिया नाव से गैलेन और ट्यूब लेकर आते तो कई जगहों से साइकिल में ट्यूब बांध कर आते हैं और शराब भर कर ले जाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




