बायोमीट्रिक से नहीं बनायेंगे अटेंडेंस

Published at :25 Feb 2016 6:53 AM (IST)
विज्ञापन
बायोमीट्रिक से नहीं बनायेंगे अटेंडेंस

घाटशिला : घाटशिला कॉलेज के शिक्षकों की बैठक बुधवार को संथाली विभागाध्यक्ष प्रो केएम हांसदा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में शिक्षकों ने बायोमीट्रिक अटेंडेंस का पालन नहीं करने पर विचार किया. शिक्षकों ने कहा कि बायोमीट्रिक अटेंडेंस पर केंद्रीय कमेटी के निर्णय का पालन इस कॉलेज के शिक्षक करेंगे. शिक्षकों ने कहा कि कॉलेज […]

विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला कॉलेज के शिक्षकों की बैठक बुधवार को संथाली विभागाध्यक्ष प्रो केएम हांसदा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में शिक्षकों ने बायोमीट्रिक अटेंडेंस का पालन नहीं करने पर विचार किया. शिक्षकों ने कहा कि बायोमीट्रिक अटेंडेंस पर केंद्रीय कमेटी के निर्णय का पालन इस कॉलेज के शिक्षक करेंगे. शिक्षकों ने कहा कि कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ विनोद कुमार ने कुलपति के आदेश के बाद एक नोटिस दिया था.

नोटिस में एक मार्च 2016 से शिक्षकों का अटेंडेंस बायोमीट्रिक मशीन से बनाने की बात कही गयी थी. मगर शिक्षक बायोमैट्रिक मशीन से अटेंडेंस नहीं बनायेंगे. शिक्षकों का अटेंडेंस कक्षा के आधार पर बनेगा. शिक्षकों के अटेंडेंस का गवाह छात्र होंगे. क्योंकि जिस विषय के शिक्षक कक्षा लेंगे. उनका अटेंडेंस कक्षा के आधार पर बनेगा. इसलिए केंद्रीय कमेटी ने जो निर्णय लिया है. उसी का पालन होगा. बैठक में डॉ एसएस पांडेय, प्रो नरेश कुमार, निशित रंजन महतो, प्रो एमडीपी सिंह, डॉ दिल चंद राम, इंदल पासवान, डॉ पीके मंडल आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola