‘खुले में शौच मुक्त’ प्रखंड बनेगा मुसाबनी

मुसाबनी : मुसाबनी बीआरसी सभा कक्ष में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के तत्वावधान में बुधवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त डॉ अमिताभ कौशल ने कहा कि प्रखंड को जून 2016 तक खुले में शौच से मुक्त प्रखंड बनाना है. उन्होंने कहा कि प्रखंड की 19 पंचायतों में […]
मुसाबनी : मुसाबनी बीआरसी सभा कक्ष में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के तत्वावधान में बुधवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त डॉ अमिताभ कौशल ने कहा कि प्रखंड को जून 2016 तक खुले में शौच से मुक्त प्रखंड बनाना है. उन्होंने कहा कि प्रखंड की 19 पंचायतों में 6500 शौचालय निर्माण कार्य का लक्ष्य है. लक्ष्य पूरा करने के लिए तेजी से काम करने की जरूरत है. लाभुक स्वयं शौचालय निर्माण अपनी सुविधा अनुसार कर सकते हैं. सरकार की ओर से प्रत्येक शौचालय के लिए 12 हजार की सहायता राशि प्रदान की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




