फोगड़ा का सहयोगी प्रवीर मुंडा गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Feb 2016 6:50 AM (IST)
विज्ञापन

चाकुलिया : श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के जामुआ गांव के बांधडीह टोला के तुलसी मुंडा हत्याकांड में कुख्यात अपराधी फोगड़ा के सहयोगी प्रवीर मुंडा को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है. विदित हो कि चार फरवरी की शाम दो अज्ञात लोगों ने तुलसी मुंडा की हत्या कुल्हाड़ी से कर दी थी. मृतक के पुत्र के […]
विज्ञापन
चाकुलिया : श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के जामुआ गांव के बांधडीह टोला के तुलसी मुंडा हत्याकांड में कुख्यात अपराधी फोगड़ा के सहयोगी प्रवीर मुंडा को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है. विदित हो कि चार फरवरी की शाम दो अज्ञात लोगों ने तुलसी मुंडा की हत्या कुल्हाड़ी से कर दी थी. मृतक के पुत्र के बयान पर थाना में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था. प्रवीर मुंडा से पुलिस पूछताछ कर रही है.
जानकारी के मुताबिक तुलसी मुंडा के वंश का ही चुरकुनडीह निवासी प्रवीर मुंडा है. बताया जाता है कि नौ कट्ठा जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था. इसी विवाद में प्रवीर मुंडा ने हत्या को अंजाम दिया. हत्या में शामिल दूसरा व्यक्ति फोगड़ा मुंडा था या फिर कोई और, स्पष्ट नहीं हो पाया है. वैसे इस बात की चर्चा थी कि हत्या में शामिल दूसरा व्यक्ति फोगड़ा मुंडा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




