मौदा व पिताजुड़ी में जलापूर्ति योजना शीघ्र

बहरागोड़ा : विधायक कुणाल षाड़ंगी ने बुधवार को विधान सभा में तारांकित प्रश्न के तहत बहरागोड़ा विधान सभा क्षेत्र में जलापूर्ति का प्रश्न उठाया और पूछा कि ग्रामीण जलापूर्ति की स्थिति क्या है. विभागीय मंत्री चंद्र प्रकाश चौधरी ने इस प्रश्न के उत्तर में ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं को विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि चाकुलिया […]
बहरागोड़ा : विधायक कुणाल षाड़ंगी ने बुधवार को विधान सभा में तारांकित प्रश्न के तहत बहरागोड़ा विधान सभा क्षेत्र में जलापूर्ति का प्रश्न उठाया और पूछा कि ग्रामीण जलापूर्ति की स्थिति क्या है. विभागीय मंत्री चंद्र प्रकाश चौधरी ने इस प्रश्न के उत्तर में ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं को विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि चाकुलिया के पिताजुड़ी में शीघ्र ही वृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना का काम शुरू होगा. इसके लिए निविदा का काम हो गया है. एजेंसी को काम मिलते ही कार्य शुरू हो जायेगा. इस योजना से 5814 की आबादी को लाभ मिलेगा.
उन्होंने जानकारी दी कि बहरागोड़ा के मौदा में भी ग्रामीण जलापूर्ति योजना का काम शीघ्र ही शुरू होगा. इसके लए निविदा का काम हो गया है. इस योजना से 10446 की आबादी को लाभ मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




