एक अप्रैल से बेमियादी हड़ताल पर जायेंगे चौकीदार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Feb 2016 8:12 AM (IST)
विज्ञापन

धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ के वन विश्रामागार में मंगलवार को झारखंड चौकीदार/ दफादार संघ की बैठक प्रखंड अध्यक्ष रंजन मुखर्जी की अध्यक्षता में हुई. जिसमें निर्णय हुआ कि अगर अंचलाधिकारी 30 मार्च तक छठवीं वेतन निर्धारण के साथ वेतन का भुगतान नहीं करते हैं तो चौकीदार एक अप्रैल से बेमियादी हड़ताल पर चले जायेंगे. उपाध्यक्ष वीरेंद्र […]
विज्ञापन
धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ के वन विश्रामागार में मंगलवार को झारखंड चौकीदार/ दफादार संघ की बैठक प्रखंड अध्यक्ष रंजन मुखर्जी की अध्यक्षता में हुई. जिसमें निर्णय हुआ कि अगर अंचलाधिकारी 30 मार्च तक छठवीं वेतन निर्धारण के साथ वेतन का भुगतान नहीं करते हैं तो चौकीदार एक अप्रैल से बेमियादी हड़ताल पर चले जायेंगे. उपाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि बहरागोड़ा और धालभूमगढ़ प्रखंड को छोड़ कर अन्य प्रखंडों में छठवें वेतनमान के साथ चौकीदारों को वेतन का भुगतान हो रहा है.
दस साल बीत जाने के बाद भी चौकीदारों को नया वेतनमान नहीं िदया जा रहा है. हाल में सेवा पुस्तिका का निर्धारण किया गया. लेिकन बढ़े वेतनमान के साथ वेतन का भुगतान नहीं हुआ. सेवाकाल के दौरान जिन चौकीदारों की मृत्यु हो गयी. उनकी लंबित राशि का भुगतान नहीं हुआ है. बैठक में संघ के महासचिव रूद्र प्रताप दास, दिगंबर पातर, मेथर पातर, रायमनी बेलदार, रवींद्र नाथ मुंडा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




