बीडीओ की पहल पर सबर का इलाज शुरू

Published at :17 Feb 2016 6:55 AM (IST)
विज्ञापन
बीडीओ की पहल पर सबर का इलाज शुरू

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के बीडीओ मृत्युंजय कुमार की पहल पर छत्रडांगा के बड़ाया सबर का इलाज मंगलवार को उत्क्रमित अनुमंडल अस्पताल में शुरू हुआ. बीडीओ ने बड़ाय सबर को अस्पताल लाने के लिए एबुलेंस भेजा. एंबुलेंस से बड़ाय सबर को अस्पताल लाया गया. जहां अस्पताल प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शंकर टुडू ने शुरू कर […]

विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के बीडीओ मृत्युंजय कुमार की पहल पर छत्रडांगा के बड़ाया सबर का इलाज मंगलवार को उत्क्रमित अनुमंडल अस्पताल में शुरू हुआ. बीडीओ ने बड़ाय सबर को अस्पताल लाने के लिए एबुलेंस भेजा. एंबुलेंस से बड़ाय सबर को अस्पताल लाया गया. जहां अस्पताल प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शंकर टुडू ने शुरू कर दिया है. डॉ टुडू ने कहा कि बड़ाया सबर बीमार है. जांच की प्रक्रिया पूरी होेन के बाद ही पता चल पायेगा का उसे कौन सी बीमारी है.

बीडीओ ने कालचिती के मुखिया प्रतिनिधि मोसो सोरन और छत्रडांगा के वार्ड सदस्य को भरोसा दिलाया कि सबर के इलाज में कोई कोताही नहीं बरती जायेगी. उन्होंने कहा कि अपने स्तर से पहल कर सबर को इलाज के लिए 11 हजार रुपये दिये जायेंगे. जरूरत पड़ी तो और राशि जिला कल्याण पदाधिकारी से अनुमोदन कराया जायेगा. .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola