शहीद दिलीप को भूल गयी सरकार: रामदास

घाटशिला : केंद्र और राज्य सरकार की चूक से शहीद परिवार के आश्रित को नौकरी और सरकारी सुविधा नहीं मिली है. केंद्र और राज्य सरकार शहीद दिलीप बेसरा को भूल गयी है. उक्त बातें झामुमो जिलाध्यक्ष रामदास सोरेन ने कही. वे मंगलवार को दाहीगोड़ा में शहीद दिलीप बेसरा की 34 वीं जयंती समारोह को बतौर […]
घाटशिला : केंद्र और राज्य सरकार की चूक से शहीद परिवार के आश्रित को नौकरी और सरकारी सुविधा नहीं मिली है. केंद्र और राज्य सरकार शहीद दिलीप बेसरा को भूल गयी है. उक्त बातें झामुमो जिलाध्यक्ष रामदास सोरेन ने कही. वे मंगलवार को दाहीगोड़ा में शहीद दिलीप बेसरा की 34 वीं जयंती समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे. समारोह का आयोजन शहीद दिलीप बेसरा स्मारक समिति के तत्वावधान में किया गया था.
श्री सोरेन ने कहा कि झामुमो ने हमेशा शहीदों का सम्मान किया है. समिति के सदस्य शहीद परिवार को सम्मान और सरकारी सहायता के लिए एसडीओ के माध्यम से उपायुक्त को मांग पत्र सौंपे. समिति इस मांग को प्रभावी बनायें. मुख्य वक्ता प्रो मित्रेश्वर ने कहा कि छोटी कहानी का अंत हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




