सूख गया बांसकाठिया खाल, किसान परेशान

धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ प्रखंड की नूतनगढ़ पंचायत स्थित बांसकाठिया खाल फरवरी में ही सूख गया है. इससे कई गांवों के किसान सब्जी की खेती करने से वंचित हो गये हैं. इस खाल का वर्षों से जीर्णोंद्धार नहीं हुआ है. इसका खामियाजा आमदा, घोषदा, जड़शोल आदि गांवों के किसानों को भुगतना पड़ रहा है. झाड़ियों से […]
धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ प्रखंड की नूतनगढ़ पंचायत स्थित बांसकाठिया खाल फरवरी में ही सूख गया है. इससे कई गांवों के किसान सब्जी की खेती करने से वंचित हो गये हैं. इस खाल का वर्षों से जीर्णोंद्धार नहीं हुआ है. इसका खामियाजा आमदा, घोषदा, जड़शोल आदि गांवों के किसानों को भुगतना पड़ रहा है. झाड़ियों से घिर चुका यह खाल लगभग सूख गया है. इस खाल का आर्टिजन कुंआ मुढ़ाकांटी के दलकी में है. कुंआ का भी वर्षों से जीर्णोंद्धार नहीं हुआ है.किसानों के मुताबिक पहले इस खाल में सालों भर पानी रहता था. इसके पानी से सब्जी की खेती होती थी. यहां के किसान खुशहाल थे. मगर अब यह खाल फरवरी माह में ही लगभग सूख गया है. इसलिए खेती संभव नहीं हो पा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




