मंदिर को टूटने नहीं देंगे : विनय दास बाबा

गालूडीह : गालूडीह प्रचानी रंकिणी मंदिर को फोर लेन की जद में आने से बचाने के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया. गालूडीह थाना क्षेत्र की महुलिया, उलदा, बड़ाकुर्शी, जोड़सा, हेंदलजुड़ी, बाघुडि़या, बनकांटी पंचायत के गांवों में हस्ताक्षर अभियान चला कर इस मंदिर को बचाने का अभियान चलाया जा रहा है. अब तक सैकड़ों लोगों […]
गालूडीह : गालूडीह प्रचानी रंकिणी मंदिर को फोर लेन की जद में आने से बचाने के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया. गालूडीह थाना क्षेत्र की महुलिया, उलदा, बड़ाकुर्शी, जोड़सा, हेंदलजुड़ी, बाघुडि़या, बनकांटी पंचायत के गांवों में हस्ताक्षर अभियान चला कर इस मंदिर को बचाने का अभियान चलाया जा रहा है. अब तक सैकड़ों लोगों से हस्ताक्षर कराया गया है. हस्ताक्षर युक्त आवेदन उपायुक्त को और नेशनल हाइवे एथोरेटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों के पास भेजी जायेगी
और प्राचीन रंकिणी मंदिर को बचाने की मांग की जायेगी. सोमवार को मंदिर परिसर में बैठक कर मंदिर को बचाने का संकल्प लिया गया और डीसी से मिलकर मंदिर को बचाने की मांग करने एवं आगे की रणनीति तय करने का निर्णय लिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




