अवैध लकड़ियों से लदा ट्रक और ट्रैक्टर जब्त

चाकुलिया : चाकुलिया वन क्षेत्र और घाटशिला प्रखंड स्थित आसना के पास चुनुडीह जंगल में मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर रेंजर गोरख राम ने अवैध लकड़ियों से लदे एक ट्रक नंबर बीआर 40 जी- 2754 और ट्रैक्टर नंबर जेएच 06-एएम- 3254 को जब्त किया. चालक और मजदूर भागने में सफल रहे. पानीजिया के […]
चाकुलिया : चाकुलिया वन क्षेत्र और घाटशिला प्रखंड स्थित आसना के पास चुनुडीह जंगल में मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर रेंजर गोरख राम ने अवैध लकड़ियों से लदे एक ट्रक नंबर बीआर 40 जी- 2754 और ट्रैक्टर नंबर जेएच 06-एएम- 3254 को जब्त किया. चालक और मजदूर भागने में सफल रहे. पानीजिया के पास रेंजर को घेर कर जब्त दोनों वाहनों को जबरन छुड़ाने का प्रयास किया गया, परंतु पुलिस के पहुंच जाने से सफलता नहीं मिली.
जब्त लकड़ियों की कीमत डेढ़ लाख बतायी जा रही है. रेंजर के मुताबिक उक्त लकड़ियां घाटशिला के शंकर लाल अग्रवाल की आरा मशीन में भेजी जा रही थी. इस संबंध में धालभूमगढ़ के नरसिंहगढ़ निवासी एसके कुद्दुस और उनके पुत्र एसके जाकिर के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




