ब्रह्म को जान लिया, तो भ्रम समाप्त: एमराज शर्मा

Published at :10 Feb 2016 6:11 AM (IST)
विज्ञापन
ब्रह्म को जान लिया, तो भ्रम समाप्त: एमराज शर्मा

चाकुलिया : चाकुलिया संत निरंकारी मंडल शाखा चाकुलिया के तत्वावधान में मंगलवार को भातकुड़ा बागान स्थित कार्यालय में आयोजित सत्संग को संबोधित करते हुए मंसुरी से आये ज्ञान प्रचारक प्रेम राज शर्मा ने कहा कि ब्रह्म को जानने के लिए गुरु के शरण में आना होगा. ब्रह्म को जान लिया, तो भ्रम की समाप्ति होगी. […]

विज्ञापन

चाकुलिया : चाकुलिया संत निरंकारी मंडल शाखा चाकुलिया के तत्वावधान में मंगलवार को भातकुड़ा बागान स्थित कार्यालय में आयोजित सत्संग को संबोधित करते हुए मंसुरी से आये ज्ञान प्रचारक प्रेम राज शर्मा ने कहा कि ब्रह्म को जानने के लिए गुरु के शरण में आना होगा. ब्रह्म को जान लिया, तो भ्रम की समाप्ति होगी. उन्होंने कहा कि सदगुरु के वचन को मानना, वचन के अनुसार कर्म करना और गुरु वचन को अपनाने से ही मन में शांति आती है. मन में शांति होने से ही परमात्मा के प्रति भक्ति बढ़ती है. उन्होंने कहा कि भक्ति से ही परमात्मा में आत्मा का मिलन होता है.

एक को जानो, एक को मानो और एक का हो जाओ. निरंकारी मंडल का मुख्य उदेश्य मानव को मानव के करीब लाकर विश्व प्रेम और विश्व बंधुत्व के पैगाम को बढ़ावा देना है. सत्संग सुनने के लिए सैकड़ों पुरुष और महिलाओं की भीड़ उमड़ी. सत्संग को जमशेदपुर से आये देव नाथ प्रसाद, पूनम तिवारी, संगीता साहू, बच्चन सिंह, रांची के आरबी सिंह, बुंडू से आये सुरेंद्र कुमार, सुराई हांसदा, डोमन हांसदा, कुंवर हांसदा, खुदीराम मांडी, विराम मांडी, कौशल्य मुर्मू, उर्मिला सोरेन आदि ने अहम भूमिका निभायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola