सार्वजनिक स्थल स्वच्छ रखें

Published at :28 Jan 2016 3:03 AM (IST)
विज्ञापन
सार्वजनिक स्थल स्वच्छ रखें

घाटशिला : घाटशिला के राजस्टेट मैदान में 67वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से संपन्न हो गया. यहां मार्च पास्ट का निरीक्षण एसडीओ संतोष कुमार गर्ग और एसडीपीओ संजीव कुमार बेसरा ने किया. समारोह में बतौर मुख्य अतिथि एसडीओ ने कहा कि गणतंत्र दिवस का अवसर लोकतंत्र, समाज, देश के कर्तव्यों को स्मारित करता है. अभी देश […]

विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला के राजस्टेट मैदान में 67वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से संपन्न हो गया. यहां मार्च पास्ट का निरीक्षण एसडीओ संतोष कुमार गर्ग और एसडीपीओ संजीव कुमार बेसरा ने किया. समारोह में बतौर मुख्य अतिथि एसडीओ ने कहा कि गणतंत्र दिवस का अवसर लोकतंत्र, समाज, देश के कर्तव्यों को स्मारित करता है. अभी देश ऐसे समय से गुजर रहा है. देश को हानि पहुंचाने का चारों तरफ से षडयंत्र रचा जा रहा है.

उन्होंने कहा कि चारों तरफ स्वच्छता की बात कही जा रही है. हम अपने कार्यालय, मुहल्ले और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखें. इन जगहों को कोई गंदा करने का प्रयास करता है, तो उसे चिह्नित करें और उसे स्वच्छता का पाठ पढ़ाते हुए मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास करें. इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट में भाग लिया. परेड का प्रथम पुरस्कार जगदीश चंद्र उच्च विद्यालय, द्वितीय संत जोसेफ कान्वेंट हाई स्कूल और तृतीय पुरस्कार एसएनएसवीएम को मिला.
गणतंत्र दिवस पर कांठा सिंह अनाथालय के बच्चों समेत विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने झांकी प्रस्तुत की. झांकी का प्रथम पुरस्कार वसुदेव कुटुबकम की तर्ज पर आधारित एसएनएसवीएम की झांकी को मिला. द्वितीय पुरस्कार इरवाइन एडवेंटिस स्कूल की झांकी डिजिटल इंडिया की तर्ज पर आधारित झांकी को मिला और तृतीय पुरस्कार विकलांगता अभिशाप नहीं है की तर्ज पर आधारित एजेंल्स गार्डन कालापाथर की स्कूल की झांकी को मिला.
यहां पर फहराया गया तिरंगा
घाटशिला व्यवहार न्यायालय में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार दुबे, बार एसोसिएशन में अध्यक्ष अनादि मित्रा, एसडीओ आवास और कार्यालय में एसडीओ संतोष कुमार गर्ग, एसडीपीओ कार्यालय में एसडीपीओ संजीव कुमार बेसरा, ओपी, उपकारा में एसडीओ, बीडीएसएल गर्ल्स हाई स्कूल में प्रभारी प्रधानाध्यापिका अंजना दत्ता, कॉलेज में प्रभारी प्राचार्य डॉ विनोद कुमार, थाना में थाना प्रभारी वीर सिंह मुंडा, महिला कॉलेज, लिटिल एंजेल्स, इरवाइन एडवेंटिस, सुवर्ण रेखा नर्सिंग, सिंह नर्सिंग होम, आइसीसी वर्कर्स यूनियन कार्यालय समेत विभिन्न पार्टी कार्यालय, बैंक, विन्भिन्न स्कूल, सरकारी, स्कूल, कॉलेज गैर सरकारी कार्यालयों, जीआरपी, आरपीएफ ओपी समेत अन्य जगहों पर भी तिरंगा झंडा फहराया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola