अंजली प्रधान व अष्टमी सिंह उप मुखिया निर्वाचित

Published at :22 Jan 2016 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
अंजली प्रधान व अष्टमी सिंह उप मुखिया निर्वाचित

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की दो पंचायत गोपालपुर और खेड़ुआ पंचायत में उप मुखिया का चुनाव गुरूवार को संपन्न हुआ. गोपालपुर से अंजली प्रधान और संजय सिंह ने नामांकन किया था. अंजली प्रधान उप मुखिया निर्वाचित हुई. उन्हें पांच वोट मिले. संजय सिंह को तीन वोट मिले. खुड़ुआ पंचायत से अष्टमी सिंह, तामनी पैड़ा और […]

विज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की दो पंचायत गोपालपुर और खेड़ुआ पंचायत में उप मुखिया का चुनाव गुरूवार को संपन्न हुआ.

गोपालपुर से अंजली प्रधान और संजय सिंह ने नामांकन किया था. अंजली प्रधान उप मुखिया निर्वाचित हुई. उन्हें पांच वोट मिले. संजय सिंह को तीन वोट मिले. खुड़ुआ पंचायत से अष्टमी सिंह, तामनी पैड़ा और चंदना राणा ने नामांकन किया था. अष्टमी सिंह ने खेड़ुआ पंचायत से उप मुखिया निर्वाचित हुई.
उन्हें छह वोट मिले. बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी ज्ञानमणी एक्का ने खेड़ुआ और सीओ सह निर्वाची पदाधिकारी जयवंती देवगम ने गोपालपुर पंचायत में चुनाव संपन्न कराया. निर्वाची पदाधिकारियों नव निर्वाचित उप मुखियाओं को प्रमाण पत्र दिया. चुनाव संपन्न कराने में शरद चंद्र बेरा, अश्विनी त्रिपाठी, शिवानंद घटवारी, संतोष सिंह, बालेश्वर मुंडा, सुनाराम मुर्मू आदि ने अहम भूमिका निभायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola