East Singhbhum News : एमबीसी मानगो और फाइटर इलेवन पहुंचा सेमीफाइनल में
Updated at : 27 Dec 2025 12:08 AM (IST)
विज्ञापन

मऊभंडार स्पोर्ट्स मैदान में 31वीं बासुकी सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन
घाटशिला. एचसीएल/आइसीसी की ओर से प्रायोजित 31वीं बासुकी सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत मऊभंडार स्पोट् र्स मैदान में शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गये. मुकाबलों में एमबीसी मानगो (न्यू) जमशेदपुर और फाइटर इलेवन घाटशिला ने जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली.
एमबीसी मानगो (न्यू) ने 18 रनों से दर्ज की जीत:
पहले मुकाबले में एमबीसी मानगो (न्यू) जमशेदपुर और सोमिया इलेवन जमशेदपुर आमने-सामने हुए. टॉस जीतकर सोमिया इलेवन ने पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए एमबीसी की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 91/7 रन बनाये. औरंगजेब ने 23 रन और लाल ने 19 रन (नाबाद) की पारी खेली. जवाब में सोमिया इलेवन की टीम 10 ओवर में 73/9 रन ही बना सकी. अकमल ने 16 रन बनाये.फाइटर इलेवन घाटशिला ने 14 रनों से मारी बाजी:
दूसरे मुकाबले में फाइटर इलेवन घाटशिला और पार्थ इलेवन जमशेदपुर के बीच मैच खेला गया. टॉस जीतकर पार्थ इलेवन ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए फाइटर इलेवन ने 10 ओवर में 97/5 रन बनाये. सकलेन अख्तर ने शानदार 35 रन, जबकि सुरेश ने 13 रन का योगदान दिया. लक्ष्य का पीछा करते हुए पार्थ इलेवन की टीम 8.4 ओवर में 83/10 रन पर सिमट गयी. मुन्ना ने 26 रन बनाये. फाइटर इलेवन ने यह मुकाबला 14 रनों से जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. मैचों का संचालन अंपायर एके राय, जेके मिश्रा, एस भट्टाचार्य और चेतन सिन्हा ने किया. स्कोरिंग की जिम्मेदारी परमजीत सिंह और शक्ति प्रसाद धल ने निभायी, जबकि उद्घोषक की भूमिका जयंत कुमार उपाध्याय और एनके राय ने निभायी.सेमीफाइनल व फाइनल का कार्यक्रम:
आयोजकों के अनुसार, 28 दिसंबर (रविवार) को सेमीफाइनल मुकाबला सुबह में खेला जायेंगे, जबकि फाइनल मैच शाम 6 बजे से फ्लडलाइट में खेला जायेगा.कल के सेमीफाइनल मैच
– सुबह 9:30 बजे : फाइटर इलेवन, घाटशिला बनाम एवरग्रीन( जमशेदपुर)– दोपहर 2:00 बजे : एवरेस्ट क्रिकेट क्लब(मुसाबनी) बनाम एमबीसी मानगो (न्यू), जमशेदपुर
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




