विधवा कुइलू हांसदा को न्याय जरूर मिलेगा

Published at :17 Nov 2013 4:37 AM (IST)
विज्ञापन
विधवा कुइलू हांसदा को न्याय जरूर मिलेगा

मुसाबनी : बागजांता खदान में अधिग्रहित भूमि के बदले नौकरी की मांग को लेकर मुसाबनी थाना में शनिवार को त्रिपक्षीय वार्ता हुई. वार्ता में विधवा कुइलू हांसदा अपने पुत्र टीकाराम हांसदा को लेकर नौकरी की मांग को लेकर थाना पहुंची थी. वार्ता में थाना प्रभारी आरसी पाल, यूसिल की ओर से प्रशासनिक पदाधिकारी पीके कर्मकार, […]

विज्ञापन

मुसाबनी : बागजांता खदान में अधिग्रहित भूमि के बदले नौकरी की मांग को लेकर मुसाबनी थाना में शनिवार को त्रिपक्षीय वार्ता हुई. वार्ता में विधवा कुइलू हांसदा अपने पुत्र टीकाराम हांसदा को लेकर नौकरी की मांग को लेकर थाना पहुंची थी.

वार्ता में थाना प्रभारी आरसी पाल, यूसिल की ओर से प्रशासनिक पदाधिकारी पीके कर्मकार, सकला हांसदा, लखन हांसदा, सरकार सोरेन, हरिपदो सोरेन, छोटेराम सोरेन, दशरथ मार्डी, सुगदा मार्डी उपस्थित थे. वार्ता में कुइलू हांसदा ने कहा कि बागजांता माइंस में उनके परिवार की भूमि अधिग्रहित की गयी है.

इसके बदले में उनके दो देवर तथा एक दामाद को नौकरी मिली है. उनके पति को बाद में नौकरी देने की बात कही गयी थी. अब पति की मृत्यु के बाद उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गयी है. नौकरी करने वाले उनके परिवार को लोग उनकी किसी प्रकार की मदद नहीं करते हैं. वार्ता में निर्णय लिया गया कि इस संबंध में यूसिल के उच्चधिकारियों से बात कर विधवा कुइलू हांसदा को न्याय दिलाया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola