सड़क मरम्मत नहीं हुई, तो अनशन व सड़क जाम

घाटशिला : घाटशिला मुख्य सड़क की जजर्रता के मसले पर 18 नवंबर को झारखंड अगेंस्ट करप्शन, समाज सुरक्षा समिति और मैक्सी-टैक्सी एसोसिएशन के सदस्य एसडीओ अमित कुमार को ज्ञापन सौंप कर सड़क की मरम्मत कराने की मांग करेंगे. संस्था के सदस्यों ने कहा कि अगर 15 दिनों के अंदर सड़क की मरम्मत का काम शुरू […]
घाटशिला : घाटशिला मुख्य सड़क की जजर्रता के मसले पर 18 नवंबर को झारखंड अगेंस्ट करप्शन, समाज सुरक्षा समिति और मैक्सी-टैक्सी एसोसिएशन के सदस्य एसडीओ अमित कुमार को ज्ञापन सौंप कर सड़क की मरम्मत कराने की मांग करेंगे.
संस्था के सदस्यों ने कहा कि अगर 15 दिनों के अंदर सड़क की मरम्मत का काम शुरू नहीं होता है, तो तीनों संस्था के सदस्य अनशन और सड़क जाम करने पर विवश होंगे.
शनिवार को राजस्टेट से हाथीजोबड़ा पुल, राम मंदिर से एनएच 33 को जोड़ने वाली सड़क की मरम्मत की मांग पर तीनों संगठनों के सदस्यों ने बैठक की. बैठक में निर्णय लिया गया कि 18 नवंबर को एसडीओ को ज्ञापन सौंप कर सड़कों की मरम्मत की मांग की जायेगी. अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जाता है, तो अनशन और सड़क जाम का कार्यक्रम होगा.
बैठक में रामनाथ राय, फेवियन तिर्की, सुदर्शन बेहरा, विपिन सिंह, शेख फारूख, मो हारून, मो रब्बानी, हजुरा सिंह, निंदर सिंह, मुन्ना मेहता, शेख बिलाल, राजू शर्मा, रामू शुक्ला, नसीम शाह, मनोज गुप्ता, संजय सिंह, अनिल सिंह उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




