उलदा स्लैंड डंपिंग से एक गिरफ्तार

Published at :17 Nov 2013 4:36 AM (IST)
विज्ञापन
उलदा स्लैंड डंपिंग से एक गिरफ्तार

गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र के उलदा स्लैग डंपिंग स्थल से शनिवार की शाम जमशेदपुर से आयी पुलिस की एक विशेष टीम में एक अपराधी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी. खबर है कि जमशेदपुर में किसी आपराधिक घटना में उसकी संलिप्तता थी. वह पिछले कई माह से फरार था. जमशेदपुर पुलिस उसकी तलाश […]

विज्ञापन

गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र के उलदा स्लैग डंपिंग स्थल से शनिवार की शाम जमशेदपुर से आयी पुलिस की एक विशेष टीम में एक अपराधी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी. खबर है कि जमशेदपुर में किसी आपराधिक घटना में उसकी संलिप्तता थी. वह पिछले कई माह से फरार था.

जमशेदपुर पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी. गिरफ्तार व्यक्ति कौन, कहां का और किस अपराध में शामिल था, इसका खुलासा पुलिस ने नहीं किया है. जानकारी हो कि इसके पूर्व स्लैग डंपिंग स्थल से एक अपराधी को पुलिस पकड़ कर ले गयी थी. खबर है कि उलदा स्लैग डंपिंग स्थल अपराधियों के लिए छिपने का अड्डा बन गया है. जमशेदपुर समेत कई जगहों से यहां अपराधी आकर शरण लेते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola