अनुमंडल कार्यालय के लिए मिलेगी भूमि

Published at :14 Nov 2013 3:55 AM (IST)
विज्ञापन
अनुमंडल कार्यालय के लिए मिलेगी भूमि

घाटशिला : घाटशिला के कीताडीह और फूलपाल में पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त डॉ अमिताभ कौशल ने अनुमंडल कार्यालय और केंद्रीय विद्यालय के भवन निर्माण के लिए भूमि देखी. उन्होंने विभूति बिहार के पीछे 11.72 एकड़ भूमि देखी. भूमि उप समाहर्ता शंकर यादव ने उन्हें जानकारी दी कि उक्त भूमि पांच वर्षो से खाली पड़ी है, […]

विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला के कीताडीह और फूलपाल में पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त डॉ अमिताभ कौशल ने अनुमंडल कार्यालय और केंद्रीय विद्यालय के भवन निर्माण के लिए भूमि देखी.

उन्होंने विभूति बिहार के पीछे 11.72 एकड़ भूमि देखी. भूमि उप समाहर्ता शंकर यादव ने उन्हें जानकारी दी कि उक्त भूमि पांच वर्षो से खाली पड़ी है, इसलिए उक्त भूमि पर अनुमंडल कार्यालय का भवन बनाया जा सकता है.

डीसी ने कहा कि पर्यटन विभाग की भूमि अनुमंडल कार्यालय के भवन निर्माण के लिए हस्तानांतरित करायी जायेगी. यहां से भूमि देखने के बाद वे फूलपाल गये. इसके बाद वे विभूति बिहार पहुंचे.

यहां भी उन्होंने भूमि देखी और इसके बाद एनएच 33 के किनारे की भूमि देखने के लिए पहुंचे.

डीसी ने कहा कि आज चार जगहों की भूमि देखी गयी है, परंतु अभी तक किसी भी भूमि पर अनुमंडल कार्यालय और केंद्रीय विद्यालय के भवन निर्माण के लिए मुहर नहीं लगायी जी सकी है. इस मौके पर घाटशिला के एसडीओ अमित कुमार, बीडीओ संदीप अनुराग टोपनो, अमीन विजय बोदरा समेत अनेक लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola