Chaibasa News : 3 दिनों तक रद्द रहेंगी 4 पैसेंजर ट्रेनें, 3 परिवर्तित मार्ग से चलेंगी

Author Akash
Updated:
विज्ञापन
Chaibasa News : 3 दिनों तक रद्द रहेंगी 4 पैसेंजर ट्रेनें, 3 परिवर्तित मार्ग से चलेंगी

ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

विज्ञापन

चक्रधरपुर.

रेलवे में ट्रेनों को रद्द करने का सिलसिला जारी है. विभिन्न रेल मार्ग में रेलवे ट्रैक पर हो रहे कार्यों को देखते हुए रेलवे ने 4 से 6 जनवरी तक ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है. इसे लेकर टिटलागढ़ से बिलासपुर रेल मार्ग पर चलने वाली चार पैसेंजर ट्रेनें तीन दिनों तक रद्द रहेंगी. जबकि 3 एक्सप्रेस ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलायी जायेंगी. चक्रधरपुर रेल मंडल ने ट्रेनों के रद्द होने की सूचना जारी कर दी है.

तीन दिनों तक रद्द रहेंगी ये ट्रेनें

58213 टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर 4 से 6 जनवरी

58214 बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर 3 से 5 जनवरी

58217 टिटलागढ़-रायपुर पैसेंजर 3 से 5 जनवरी

58218 रायपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर 4 से 6 जनवरी

सरला-संबलपुर सिटी होकर चलेंगी ये ट्रेनें

18125 राउरकेला-पुरी एक्सप्रेस 4 से 6 जनवरी

18126 पुरी-राउरकेला एक्सप्रेस 4 से 6 जनवरी

20807 विशाखापटनम-अमृतसर एक्सप्रेस 6 जनवरी

पांच को कोरापुट में यात्रा समाप्त करेगी राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस

5 जनवरी को 18107 राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस ट्रेन कोरापुट में यात्रा समाप्त करेगी. वहीं 6 जनवरी को 18108 जगदलपुर-राउरकेला एक्सप्रेस ट्रेन कोरापुट से खुलेगी. यह ट्रेन कोरापुट-जगदलपुर के बीच रद्द रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akash

लेखक के बारे में

By Akash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola