ePaper

East Singhbhum News : सुपर स्ट्राइकर्स, बनकाटी और गेम चेंजर पिपला जीते

Updated at : 18 Dec 2025 1:16 AM (IST)
विज्ञापन
East Singhbhum News : सुपर स्ट्राइकर्स,  बनकाटी और गेम चेंजर पिपला जीते

चेंजर पिपला ने 21 रनों से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया

विज्ञापन

घाटशिला. एचसीएल/आइसीसी की ओर से प्रायोजित 31वीं बासुकी सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को मऊभंडार मैदान में तीन रोमांचक मुकाबले खेले गये. पहले मैच में टाटा सुपर स्ट्राइकर्स जमशेदपुर ने 8 विकेट से, दूसरे मैच में ईस्ट सिंहभूम बनकाटी ने 5 विकेट से और तीसरे मुकाबले में गेम चेंजर पिपला ने 21 रनों से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया.

टाटा सुपर स्ट्राइकर्स की 8 विकेट से जीत :

पहला मुकाबला जमशेदपुर टाइटंस और टाटा सुपर स्ट्राइकर्स जमशेदपुर के बीच खेला गया. टाटा सुपर स्ट्राइकर्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए जमशेदपुर टाइटंस की टीम 8 ओवर में 43/3 रन बना सकी. सूरज ने 17 रन और सौरभ ने 10 रन बनाये. जवाब में टाटा सुपर स्ट्राइकर्स ने मात्र 3.2 ओवर में 46/2 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया. राज ने नाबाद 27 रन और अमन ने 8 रन बनाये.

ईस्ट सिंहभूम बनकाटी की 5 विकेट से जीत :

दूसरा मैच कटप्पा इलेवन जादूगोड़ा और ईस्ट सिंहभूम बनकाटी के बीच खेला गया. टॉस जीतकर बनकाटी की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण किया. जादूगोड़ा की टीम 10 ओवर में 73/9 रन बना सकी. दीनू ने 14 रन और सोनू ने 13 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करते हुए बनकाटी ने 9.2 ओवर में 79/5 रन बनाते हुए मैच जीत लिया.

गेम चेंजर पिपला की 21 रनों से जीत :

तीसरा मुकाबला भूमिपुत्र धरमबहाल और गेम चेंजर पिपला के बीच खेला गया. धरमबहाल ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण चुना. पहले बल्लेबाजी करते हुए गेम चेंजर पिपला की टीम ने 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 109 रन बनाये. दीपू ने 32 रन और निखिल ने 19 रन का योगदान दिया. जवाब में भूमिपुत्र धरमबहाल की टीम 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 88 रन बना सकी. मैचों का संचालन अंपायर ए चटर्जी और एस मजूमदार ने किया. स्कोरर की भूमिका एस भट्टाचार्य ने निभाई, जबकि उद्घोषक के रूप में जयंत कुमार उपाध्याय और नरेंद्र कुमार राय मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola