दिगड़ी गांव में 7 दिनों में अज्ञात बीमारी से 15 पशुओं की मौत, डॉक्टरों की टीम ने जांच की

Updated at : 07 Mar 2025 1:04 AM (IST)
विज्ञापन
दिगड़ी गांव में 7 दिनों में अज्ञात बीमारी से 15 पशुओं की मौत, डॉक्टरों की टीम ने जांच की

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

गालूहीह में पशुओं की मौत की खबर प्रकाशित होते ही विभाग हरकत में आया

विज्ञापन

0 जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ सुधाकर मुंडा के नेतृत्व में पहुंची टीम

पशुपालक बोले-पेट फूलने से हो रही मवेशियों की मौत गालूडीह. घाटशिला प्रखंड के दिगड़ी गांव में अज्ञात बीमारी से लगातार पशुओं की मौत हो रही है. प्रभात खबर ने पशुओं की मौत की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया. खबर प्रकाशित होने के बाद पशुपालन विभाग हरकत में आया. गुरुवार को आनन-फानन में डॉक्टरों की टीम दिगड़ी गांव पहुंची. टीम में जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ सुधाकर मुंडा, डॉ राजेश सिंह, डॉ प्रशांत कुमार शामिल थे. चिकित्सकों की टीम ने पशुओं की जांच की.

आज पशुओं का सैंपल लेगा विभाग

डॉ प्रशांत कुमार ने बताया कि पशुओं की लगातार हो रही मौत को लेकर किसानों से जानकारी ली गयी. कल सैंपल लिया जायेगा. उसके बाद ही पशुओं की मौत के कारणों का पता चलेगा. ग्रामीणों ने बताया कि पशु चिकित्सक आते हैं और देखकर चले जाते हैं. जब तक मृत पशुओं का पोस्टमार्टम नहीं कराया जायेगा, बीमारी का पता कैसे चलेगा. ग्रामीणों के अनुसार, पेट फूलने के बाद पशुओं की मौत हुई है. टीम में शामिल पशु चिकित्सकों ने ग्रामीणों से पूरी जानकारी ली और पशुओं की जांच की. कहा सैंपल लेकर जांच कर पता लगाया जायेगा कौन सी बीमारी से पशु मर रहे हैं.

एक सप्ताह में पशुपालकों को लाखों की क्षति

मालूम हो कि उलदा पंचायत के दिगड़ी गांव में अज्ञात बीमारी से करीब एक सप्ताह के अंदर 15 पशुओं की मौत हो चुकी है. अज्ञात बीमारी से पशुओं की मौत से पशुपालकों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. इससे पशुपालक दहशत में हैं. इस मामले को पशुपालन विभाग ने गंभीरता से लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola