झामुमो की सरकार बनी तो शुरू होंगी बंद योजनाएं

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Nov 2019 2:47 AM

विज्ञापन

गालूडीह/ बहरागोड़ा : भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने झारखंड को लूटने का काम किया है. सरकार ने पहले सरकारी स्कूलों को बंद कराया, अब लाइसेंस देकर गांव-गांव में शराब की दुकानें खुलवा रही है. झामुमो की सरकार बनी तो बंद योजनाएं फिर शुरू की जायेंगी. यह बात झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व […]

विज्ञापन

गालूडीह/ बहरागोड़ा : भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने झारखंड को लूटने का काम किया है. सरकार ने पहले सरकारी स्कूलों को बंद कराया, अब लाइसेंस देकर गांव-गांव में शराब की दुकानें खुलवा रही है.

झामुमो की सरकार बनी तो बंद योजनाएं फिर शुरू की जायेंगी. यह बात झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने कही. श्री सोरेन ने गुरुवार को घाटशिला विस के गालूडीह आंचलिक मैदान में रामदास सोरेन और बहरागोड़ा विस के जयपुरा क्रिकेट मैदान में समीर महंती, खरसावां विस के पासेया गांव में झामुमो प्रत्याशी दशरथ गागराई, राजनगर के हेलीकॉप्टर मैदान में चंपाई सोरेन, मझगांव के डेलगापाड़ा हाट मैदान में निरल पूर्ति के पक्ष में चुनावी सभा कोसंबोधित किया.

श्री सोरेन ने कानून व्यवस्था, मॉब लिंचिंग, भूमि अधिग्रहण, सीएनटी-एसपी एक्ट संशोधन के मुद्दे पर भाजपा सरकार की आलोचना की. उन्होंने भाजपा सरकार पर अपने कार्यकाल में शुरू की गयी योजनाओं को बंद करने का आरोप लगाया. कहा, झामुमो की सरकार बनी तो फिर से पुरानी योजनाएं शुरू की जायेंगी. गरीबों को मकान, बिजली, पानी, शौचालय की सुविधा दी जायेगी. यह चुनाव झारखंडियों के भविष्य का चुनाव है. अबुआ दिशुम, अबुआ राज और अबुआ शासन के जरिये राज्य का विकास करना है.

भाजपा व आजसू पर निशाना साधते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि दोनों दल भले ही अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन हैं एक ही. दोनों दल जनता को भ्रमित करने का कार्य कर रहे हैं. इनसे सचेत रहें. उन्होंने कहा कि पांच वर्ष के कार्यकाल में भाजपा सरकार एक भी जेपीएससी की परीक्षा नहीं करा सकी, जिससे युवाओं के भविष्य पर ग्रहण लग गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola