पिकअप वैन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दोस्त घायल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

धालभूमगढ़ के रेलवे ओवरब्रिज के पास हुआ हादसा बिहार के रोहतास का था चंदन, ट्रेन पकड़ने जा रहा था धालभूमगढ़ एमजीएम में इलाज के दौरान मौत, दूसरे का चल रहा इलाज धालभूमगढ़ :धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के रेलवे ओवरब्रिज के पास पिकअप वैन और बाइक की टक्कर हो गयी़ इस हादसे में बाइक सवार चंदन (30) […]

विज्ञापन

धालभूमगढ़ के रेलवे ओवरब्रिज के पास हुआ हादसा

विज्ञापन
बिहार के रोहतास का था चंदन, ट्रेन पकड़ने जा रहा था धालभूमगढ़
एमजीएम में इलाज के दौरान मौत, दूसरे का चल रहा इलाज
धालभूमगढ़ :धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के रेलवे ओवरब्रिज के पास पिकअप वैन और बाइक की टक्कर हो गयी़ इस हादसे में बाइक सवार चंदन (30) की मौत हो गयी. जबकि बाइक चला रहा उसका चचेरा भाई रवि पासवान जख्मी हो गया. घटना सोमवार की सुबह पांच बजे की है. टक्कर के बाद चालक पिकअप वैन लेकर फरार हो गया. दोनों बाइक से महुलीशोल से धालभूमगढ़ जा रहे थे़ इसी बीच धालभूमगढ़ रेलवे ओवरब्रिज के पास पिकअप वैन से टकरा गये.
इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये़ धालभूमगढ़ पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को एमजीएम रेफर कर दिया गया. यहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने चंदन को मृत घोषित कर दिया. घायल रवि पासवान का इलाज चल रहा है. इस हादसे में रवि पासवान का सिर फट गया है. उसके शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट आयी है. चंदन का शव एमजीएम अस्पताल के शीतगृह में रखा गया है. परिवार के लोग जमशेदपुर पहुंच चुके हैं.
हरिओम फैक्ट्री में फिटर था रोहतास का चंदन : रवि पासवान ने बताया, चंदन बिहार के रोहतास का रहने वाला था. दोनों हरिओम फैक्ट्री में फिटर का काम करते हैं. चंदन को रोहतास जाना था. वह उसे बाइक से लेकर धालभूमगढ़ स्टेशन जा रहा था. स्टेशन से वह पैसेंजर से टाटानगर जाता. वहां से साऊथ बिहार एक्सप्रेस से उसे बिहार जाना था.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola