शिक्षा मंत्री के आने से तीन मिनट पहले अपराधियों ने घर के पास व्यवसायी पवन बंसल को मारी गोली

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के माटीगोड़ा में तेल व्यवसायी पवन कुमार बंसल पर गुरुवार शाम को अज्ञात अपराधियों ने हमला कर दिया. उन पर गोली चला दी. घटना में पवन बंसल घायल हो गये. गोली उनके सिर को छूकर निकल गयी. पवन को पहले यूसीएल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें टीएमएच रेफर कर दिया […]
जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के माटीगोड़ा में तेल व्यवसायी पवन कुमार बंसल पर गुरुवार शाम को अज्ञात अपराधियों ने हमला कर दिया. उन पर गोली चला दी. घटना में पवन बंसल घायल हो गये. गोली उनके सिर को छूकर निकल गयी. पवन को पहले यूसीएल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें टीएमएच रेफर कर दिया गया. उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है. घटना के तीन मिनट बाद शिक्षा मंत्री नीरा यादव पवन के घर पहुंची. उनका पहले से कार्यक्रम तय था. लोगों ने शिक्षा मंत्री को सुरक्षित जमशेदपुर के लिए रवाना किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




