गालूडीह : मिट्टी खनन की परमिट, गायब कर दिया गया पहाड़, होगी जांच
Updated at : 30 Sep 2018 8:44 AM (IST)
विज्ञापन

लकड़ाडुंगरी पहाड़ पर खनन बंद करने का आदेश गालूडीह : गालूडीह के पास एनएच 33 से सटे लकड़ाडुंगरी नामक पहाड़ के करीब 9-10 एकड़ क्षेत्र में जिला खनन विभाग ने फोरलेन का काम कर रही दिलीप बिल्डकॉन ठेका कंपनी को मिट्टी खनन की परमिट दी थी. लेकिन अब लकड़ाडुंगरी पहाड़ आधा से अधिक गायब हो […]
विज्ञापन
लकड़ाडुंगरी पहाड़ पर खनन बंद करने का आदेश
गालूडीह : गालूडीह के पास एनएच 33 से सटे लकड़ाडुंगरी नामक पहाड़ के करीब 9-10 एकड़ क्षेत्र में जिला खनन विभाग ने फोरलेन का काम कर रही दिलीप बिल्डकॉन ठेका कंपनी को मिट्टी खनन की परमिट दी थी. लेकिन अब लकड़ाडुंगरी पहाड़ आधा से अधिक गायब हो गया है. मिट्टी की परमिट पर पहाड़ के पत्थर गायब होने की सूचना पर जिला खनन पदाधिकारी नदीम शफी और खनन इंस्पेक्टर राहुल कुमार ने लकड़ाडुंगरी आकर खनन क्षेत्र की जांच की. जिला खनन विभाग ने पत्थरों का स्टॉक कम पाया. इतना ही नहीं यहां अवैध तरीके से खनन किये गये पत्थरों को अन्यत्र टपाने की रिपोर्ट भी विभाग को मिली.
खनन विभाग ने खनन स्थल के पास से ही दो ट्रैक्टरों को पत्थर लादते पकड़ा भी था, जिसे बाद में जुर्माना वसूली कर छोड़ दिया गया. खनन विभाग ने जांच में पाया कि लकड़ाडुंगरी के पास खनन किये गये पत्थरों को जादूगोड़ा तथा घाटशिला के आस खपाया जा रहा है. इस कार्य में कई पत्थर माफिया जुटे हैं.
दिलीप बिल्डकॉन से स्पष्टीकरण : जिला खनन पदाधिकारी नदीम शफी ने बताया कि पत्थरों को गायब होने के मामले में दिलीप बिल्डीकॉन से स्पष्टीकरण मांगा गया है. श्री शफी ने कहा कि जांच की जा रही है. जांच होने तक लकड़ाडुंगरी में खनन कार्य बंद रखने का आदेश दिलीप बिल्डकॉन को दिया गया है. खनन विभाग के आदेश के बाद से ठेका कंपनी ने खनन कार्य बंद कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




