नागानल मंदिर में दो दिन का मकर मेला आज से

Updated at : 16 Jan 2018 6:01 AM (IST)
विज्ञापन
नागानल मंदिर में दो दिन का मकर मेला आज से

चाकुलिया : चाकुलिया नागानल मंदिर में 16 जनवरी से दो दिवसीय मकर मेला शुरू होगा. सुबह आठ बजे थाना प्रभारी नित्यानंद महतो बाबा मंदिर में चांदनी चढ़ाकर मेले का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद हवन होगा तथा प्रसाद का वितरण किया जायेगा. इस दौरान मंदिर में अष्टम प्रहरी अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन भी किया जायेगा, […]

विज्ञापन

चाकुलिया : चाकुलिया नागानल मंदिर में 16 जनवरी से दो दिवसीय मकर मेला शुरू होगा. सुबह आठ बजे थाना प्रभारी नित्यानंद महतो बाबा मंदिर में चांदनी चढ़ाकर मेले का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद हवन होगा तथा प्रसाद का वितरण किया जायेगा. इस दौरान मंदिर में अष्टम प्रहरी अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन भी किया जायेगा,

जिसमें पश्चिम बंगाल की टीमें अखंड नाम संकीर्तन करेंगी. 17 जनवरी को पूजा होगी, जबकि शाम छह बजे से यूपी के बलिया के गायक कमलेश सिंह तथा राहुल सिंह बजरंगी की टीम द्वारा भजन प्रस्तुत किया जायेगा. दो दिवसीय मकर मेला के अवसर पर विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे. मकर मेले के लिए मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola