रुपुषकुंडी में तीन दिवसीय संन्यासी मेला शुरू, भीड़ उमड़ी

Updated at : 16 Jan 2018 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
रुपुषकुंडी में तीन दिवसीय संन्यासी मेला शुरू, भीड़ उमड़ी

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की सरडीहा पंचायत के रुपुषकुंडी में सोमवार को तीन दिवसीय संन्यासी मेला शुरू हुआ. संन्यासी थान में पूजा के लिए झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडि़शा के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. पुजारी अमल नायक ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा करायी. शाम में पश्चिम बंगाल के कलाकारों ने बाउल संगीत प्रस्तुत किया, […]

विज्ञापन

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की सरडीहा पंचायत के रुपुषकुंडी में सोमवार को तीन दिवसीय संन्यासी मेला शुरू हुआ. संन्यासी थान में पूजा के लिए झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडि़शा के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. पुजारी अमल नायक ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा करायी. शाम में पश्चिम बंगाल के कलाकारों ने बाउल संगीत प्रस्तुत किया, जिसे सुनने के लिए पंडाल में लोगों की भीड़ उमड़ी. कार्यक्रम के बाद भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया. 16 जनवरी को पूजा होगी तथा शाम पांच बजे से बांग्ला यात्रा आयोजित किया जायेगा.

17 जनवरी को दोपहर 12 बजे मानुषमुडि़या मध्य विद्यालय से स्वामी अबिंकानंद जी महाराज के नेतृत्व में शोभा यात्रा निकाली जायेगी. इसके बाद जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया जायेगा. हिंदू धर्म औैर संस्कृति पर चर्चा होगी. मेला को सफल बनाने में अध्यक्ष कार्तिक दे, सचिव विप्लव दे, दीनबंधु दे, किशोर घटवारी, दीपक नायक, अमृत नायक, नयन दे, कौशिक घटवारी, चंडी चरण साधु, लोकेश साधु आदि जुटे हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola