दो हजार के लिए हुई मारपीट में मौत, चार आरोपी साक्ष्याभाव में बरी

घाटशिला : वर्ष 2017 में घाटशिला के चुनूडीह में ताहिर अंसारी की दो हजार रुपये के लिए हुई मारपीट से मौत मामले में घाटशिला के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार दुबे की अदालत ने आठ जनवरी को साक्ष्य के अभाव में चार आरोपियों को बरी कर दिया. इस संबंध में रबिया बीबी के […]
घाटशिला : वर्ष 2017 में घाटशिला के चुनूडीह में ताहिर अंसारी की दो हजार रुपये के लिए हुई मारपीट से मौत मामले में घाटशिला के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार दुबे की अदालत ने आठ जनवरी को साक्ष्य के अभाव में चार आरोपियों को बरी कर दिया. इस संबंध में रबिया बीबी के बयान पर हुसैन अंसारी, हासिन अंसारी, जबीना बीबी और नेयाज अंसारी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई थी.
मामले में बचाव पक्ष के अधिवक्ता दशरथ महतो थे. एपीपी संजय कुमार सिन्हा थे. दो आरोपी साक्ष्याभाव में बरी : घाटशिला के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मुकलेश चंद्र नारायण की अदालत ने दो आरोपियों धालभूमगढ़ के कुद्दूस और स्वांसी को बरी कर दिया. मुसाबनी थाना में पूर्व थाना प्रभारी सुनीत कुमार के बयान पर केस दर्ज हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




