लकड़ी लदा जब्त वाहन लेकर भागा, पकड़ाया

Updated at : 10 Jan 2018 5:31 AM (IST)
विज्ञापन
लकड़ी लदा जब्त वाहन लेकर भागा, पकड़ाया

चाकुलिया. कार्रवाई से अवैध धंधेबाजों में हड़कंप चालक बहरागोड़ा के चिंगड़ा के पास वाहन को खड़ा कर हुआ फरार चाकुलिया : चाकुलिया के रेंजर गोरख राम ने मंगलवार को अवैध लकड़ियों से लदा बिना नंबर वाले 709 वाहन को जब्त कर लिया. रेंजर के मुताबिक इस संबंध में वाहन के मालिक गणेश मुर्मू तथा चालक […]

विज्ञापन

चाकुलिया. कार्रवाई से अवैध धंधेबाजों में हड़कंप

चालक बहरागोड़ा के चिंगड़ा के पास वाहन को खड़ा कर हुआ फरार
चाकुलिया : चाकुलिया के रेंजर गोरख राम ने मंगलवार को अवैध लकड़ियों से लदा बिना नंबर वाले 709 वाहन को जब्त कर लिया. रेंजर के मुताबिक इस संबंध में वाहन के मालिक गणेश मुर्मू तथा चालक के खिलाफ वन अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. जानकारी के मुताबिक उक्त वाहन पर अकाशिया की लकड़ियां लदी थीं. लकड़ी के परिवहन अनुज्ञा पत्र नहीं था. रेंजर श्री राम ने उक्त वाहन को वन विभाग के पास स्थित धर्मकांटा के पास जब्त किया. मगर चालक चकमा देकर वाहन लेकर भाग निकला.
वन विभाग के पदाधिकारियोंं ने वाहन का पीछा किया. बहरागोड़ा के चिंगड़ा के पास वाहन को खड़ा कर चालक भाग निकला. वन अधिकारी वाहन को जब्त कर वन विभाग के कार्यालय परिसर ले आये. रेंजर की इस कार्रवाई से लकड़ी का अवैध धंधा करनेवालों में हड़कंप मचा है. विदित हो कि यहां कई ऐसे पिक अप वैन तथा अन्य छोटे वाहन हैं, जिन पर अवैध लकड़ियों को लाद कर विभिन्न साबुन कारखानों में लकड़ियों की आपूर्ति जी जाती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola