बैंक पेंशन लेने गये वृद्ध की तबीयत बिगड़ी, मौत
Updated at : 10 Jan 2018 5:29 AM (IST)
विज्ञापन

चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत के गौरपाड़ा निवासी विभूति बेरा (65) की मंगलवार को तबीयत बिगड़ने से मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि वे बैंक ऑफ इंडिया शाखा से पेंशन की राशि का उठाव करने आये थे. बैंक के पास उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी. पास के घर के बरामदे जाकर बैठ गये. प्रत्यक्षदर्शियों […]
विज्ञापन
चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत के गौरपाड़ा निवासी विभूति बेरा (65) की मंगलवार को तबीयत बिगड़ने से मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि वे बैंक ऑफ इंडिया शाखा से पेंशन की राशि का उठाव करने आये थे. बैंक के पास उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी. पास के घर के बरामदे जाकर बैठ गये. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वहां पर विभूति बेरा ने उल्टी की और उनकी मौत हो गयी. सूचना पाकर परिजन पहुंचे और शव को घर ले गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




