अंबाडीह में सिंचाई के लिए डीप बोरिंग का होगा निर्माण

Updated at : 25 Dec 2017 4:49 AM (IST)
विज्ञापन
अंबाडीह में सिंचाई के लिए डीप बोरिंग का होगा निर्माण

ग्रामीण मेहतन करें सफलता जरूर मिलेगी: सूरज कुमार गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा के नक्सल मुक्त जियान गांव के बनबेड़ा टोला में खेती के लिए पानी की समस्या को लेकर रविवार को एसएसपी अनूप टी मैथ्यू और डीडीसी सूरज कुमार ने ग्रामीणों संग बैठक की. पदाधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और समाधान के उपाय बताया. इसके […]

विज्ञापन

ग्रामीण मेहतन करें सफलता जरूर मिलेगी: सूरज कुमार

गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा के नक्सल मुक्त जियान गांव के बनबेड़ा टोला में खेती के लिए पानी की समस्या को लेकर रविवार को एसएसपी अनूप टी मैथ्यू और डीडीसी सूरज कुमार ने ग्रामीणों संग बैठक की. पदाधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और समाधान के उपाय बताया. इसके बाद पदाधिकारियों ने चेकडैम और बनबेड़ा टोला के नाला के साथ-साथ गयी खेती को देखा. डीडीसी ने कहा कि बदलाव एक से ही होता है. ग्रामीण श्रमदान कर मेहनत करें. अपना काम समझ कर काम करेंगे, तो सफलता जरूर मिलेगी.
उन्होंने कहा कि सोलर जलापूर्ति योजना से बनबेड़ा, जियान स्कूल टोला, जिलिंगडुंगरी, जानेगुटू में पानी मिलेगा. अंबाडीह में डीप बोरिंग का निर्माण होगा. पांच चापाकल लगाये जायेंगे. सिंचाई कुआं, सिंचाई नाला और डोभा का निर्माण होगा. भूमि समतली करण का काम होगा. उन्होंने ग्रामीणों से पानी पंचायत का गठन शीघ्र करने को कहा. उन्होंने कहा कि मछली पालन के लिए मछली जीरा दिया जायेगा. डोभा और नाला निर्माण में ग्रामीण जुट जायें. ग्रामीणों को मजदूरी मिलेगी. वे भी आकर ग्रामीणों के साथ काम करेंगे. जून तक पैसों की दिक्कत नहीं होगी.
डीडीसी और एसएसपी पहुंचे जियान गांव
ग्रामीण दें साथ, दूर होंगी समस्याएं : एसएसपी
बैठक में एसएसपी अनूप टी मैथ्यू ने कहा कि पानी की व्यवस्था के लिए पहल होगी. ग्रामीण भी इसमें साथ दें. बैठक में अभियान एसपी प्रणव आनंद झा, मुसाबनी के डीएसपी अजीत कुमार विमल, बीडीओ हारून रशीद, प्रशिक्षु डीएसपी राजीव कुमार, कुलदीप कुमार, संदीप सुमन, गुड़ाबांदा थाना प्रभारी ज्योतिलाल रडवाड़, मो कुद्दुस, उत्तम कुमार तिवारी, अकिंता आनंद, सुरेश लिंडा, प्रमुख जोबती मुंडा, मुखिया हांबाय बास्के आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola