सुष्मिता के पिता से मिले विधायक, दी सांत्वना

Updated at : 25 Dec 2017 4:47 AM (IST)
विज्ञापन
सुष्मिता के पिता से मिले विधायक, दी सांत्वना

घाटशिला : घाटशिला के विधायक लक्ष्मण टुडू रविवार की शाम मृतका के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वाना दी. विधायक ने मृतका के पिता जोहर रॉय से घटना के संबंध में जानकारी ली. विधायक ने श्री राय को रिमांड की अवधि, 28 दिसंबर तक धीरज रखने को कहते हुए कहा कि इसके बाद ही जैसा […]

विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला के विधायक लक्ष्मण टुडू रविवार की शाम मृतका के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वाना दी. विधायक ने मृतका के पिता जोहर रॉय से घटना के संबंध में जानकारी ली. विधायक ने श्री राय को रिमांड की अवधि, 28 दिसंबर तक धीरज रखने को कहते हुए कहा कि इसके बाद ही जैसा होगा, किया जायेगा.

उन्होंने भाजपा की ओर से सुष्मिता के परिजनों के साथ होने का आश्वासन देते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया. विधायक के साथ मंडल अध्यक्ष कृष्णा शर्मा, कमल किशोर प्रसाद, सुरेश रवानी, भाजयुमो के जिला महामंत्री, संजय अग्रवाल, किशोर सीट, राजेश बसंल, सत्य नारायण प्रुष्टी आदि उपस्थित थे.

अनसुलझी पहेली बनी है रहस्मय मौत
सुष्मिता रॉय की रहस्मय मौत कालीघाट पुलिस के लिए अनसुलझी पहेली बनी हुई है. घटना के 14 दिन बाद रविवार को भी इस मामले में रहस्य से पर्दा नहीं उठ सका है. इस घटना के आज 14 दिन बाद भी कालीघाट पुलिस को जो कुछ भी हाथ नहीं लगा है. उसे तो पुलिस परिजनों से शेयर नहीं कर रही है. कालीघाट पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी अनुसंधान जारी है. इस मामले में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है. रिमांड की अवधि 28 दिसंबर तक है. इसके बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola