सुष्मिता के पिता से मिले विधायक, दी सांत्वना

घाटशिला : घाटशिला के विधायक लक्ष्मण टुडू रविवार की शाम मृतका के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वाना दी. विधायक ने मृतका के पिता जोहर रॉय से घटना के संबंध में जानकारी ली. विधायक ने श्री राय को रिमांड की अवधि, 28 दिसंबर तक धीरज रखने को कहते हुए कहा कि इसके बाद ही जैसा […]
घाटशिला : घाटशिला के विधायक लक्ष्मण टुडू रविवार की शाम मृतका के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वाना दी. विधायक ने मृतका के पिता जोहर रॉय से घटना के संबंध में जानकारी ली. विधायक ने श्री राय को रिमांड की अवधि, 28 दिसंबर तक धीरज रखने को कहते हुए कहा कि इसके बाद ही जैसा होगा, किया जायेगा.
उन्होंने भाजपा की ओर से सुष्मिता के परिजनों के साथ होने का आश्वासन देते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया. विधायक के साथ मंडल अध्यक्ष कृष्णा शर्मा, कमल किशोर प्रसाद, सुरेश रवानी, भाजयुमो के जिला महामंत्री, संजय अग्रवाल, किशोर सीट, राजेश बसंल, सत्य नारायण प्रुष्टी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




