झारखंड-बंगाल सीमावर्ती इलाके के बीहड़ों में एंटी नक्सल ऑपरेशन शुरू

Updated at : 23 Dec 2017 9:24 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड-बंगाल सीमावर्ती इलाके के बीहड़ों में एंटी नक्सल ऑपरेशन शुरू

गालूडीह : झारखंड-बंगाल सीमावर्ती इलाके के बीहड़ों में शुक्रवार से जिला पुलिस के जवान और सीआरपीएफ ने एंटी नक्सल ऑपरेशन शुरू किया. गालूडीह, एमजीएम, घाटशिला थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके से सटे बीहड़ों में पुलिस और सीआरपीएफ ने अलग-अलग टीम बनाकर शुक्रवार से ऑपरेशन शुरू किया. इस अभियान में एसपी ऑपरेशन प्रणवानंद झा समेत गालूडीह […]

विज्ञापन

गालूडीह : झारखंड-बंगाल सीमावर्ती इलाके के बीहड़ों में शुक्रवार से जिला पुलिस के जवान और सीआरपीएफ ने एंटी नक्सल ऑपरेशन शुरू किया. गालूडीह, एमजीएम, घाटशिला थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके से सटे बीहड़ों में पुलिस और सीआरपीएफ ने अलग-अलग टीम बनाकर शुक्रवार से ऑपरेशन शुरू किया. इस अभियान में एसपी ऑपरेशन प्रणवानंद झा समेत गालूडीह के प्रशिक्षु डीएसपी कुलदीप कुमार और अन्य कई थानों के पुलिस पदाधिकारी शामिल हैं.

ऑपरेशन में केशरपुर, भोमाराडीह, कालचिती में स्थित स्थायी पिकेट में तैनात सीआरपीएफ जवान भी शामिल हैं. जानकारी हो कि प्रमुख नक्सली कान्हू मुंडा द्वारा अपने साथियों के साथ सरेंडर कर देने से ओड़िशा सीमा सटे गुड़ाबांदा-डुमरिया क्षेत्र में एक तरह से नक्सलवाद का खात्मा हो चुका है. लेकिन बंगाल सीमा सटे उत्तरी इलाके में अब भी नक्सलियों की गतिविधियां जारी है. पुलिस उत्तरी इलाके से नक्सलवाद को खत्म करने के लिए लगातार एंटी नक्सल ऑपरेशन चला रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola