पीएम आवास-शौचालय के लिए "5500 में मिलेंगी एक हजार ईंटें

Updated at : 23 Dec 2017 5:22 AM (IST)
विज्ञापन
पीएम आवास-शौचालय के लिए "5500 में मिलेंगी एक हजार ईंटें

भट्ठा मालिकों संग बैठक कर बीडीओ ने तय की दर लाभुक अपने साथ स्वीकृति प्रमाण ले जायेंगे प्रति लाभुक 11,500 ईंटों की मिलेगी स्वीकृति बहरागोड़ा : बीडीओ ललित प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को बहरागोड़ा ब्लॉक ऑफिस में ईंट भट्ठा मालिकों और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उनके साथ ईंट की दरें कम करने पर चर्चा […]

विज्ञापन

भट्ठा मालिकों संग बैठक कर बीडीओ ने तय की दर

लाभुक अपने साथ स्वीकृति प्रमाण ले जायेंगे
प्रति लाभुक 11,500 ईंटों की मिलेगी स्वीकृति
बहरागोड़ा : बीडीओ ललित प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को बहरागोड़ा ब्लॉक ऑफिस में ईंट भट्ठा मालिकों और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उनके साथ ईंट की दरें कम करने पर चर्चा की. प्रधानमंत्री आवास तथा शौचालय निर्माण के लिए ईंट की दर प्रति हजार 55,00 रुपये तय की गयी. ईंटों के परिवहन का खर्च लाभुक को देना होगा. सीओ अभय कुमार झा ने कहा कि पीएम आवास तथा शौचालय के लिए यह दर तय की गयी है. ईंटों की खरीद के लिए लाभुक अपने साथ स्वीकृति प्रमाण पत्र ले जायेंगे.
स्वीकृत प्रमाण पत्र में ईंटों की संख्या अंकित रहेगी. एक पीएम आवास तथा शौचालय में 11,500 ईंटें लगती हैं. बीडीओ इस संबंध में सभी लाभुकों को कार्ड प्रदान करेंगे. सीओ ने कहा कि लाभुक बिचौलियों के चक्कर में नहीं पड़ें. बैठक में ईंट भट्ठा मालिक सुनील जैन, डी पांडेय, जे राउत समेत पदाधिकारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola