साहब! जेल में बंद हमारे पति और बेटों को रिहा करायें : महिलाएं

गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा के जियान में पहुंचे एसएसपी अनूप टी मैथ्यू से टोला की कई महिलाओं ने गुहार लगायी. साहब हमारे पति और बेटों को जेल से रिहा करायें. महिलाओं ने कहा पति और पुत्र नक्सली होने के आरोप में जेल में बंद हैं. अगर पति और पुत्र जेल से रिहा नहीं हुए, तो खेती […]
गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा के जियान में पहुंचे एसएसपी अनूप टी मैथ्यू से टोला की कई महिलाओं ने गुहार लगायी. साहब हमारे पति और बेटों को जेल से रिहा करायें. महिलाओं ने कहा पति और पुत्र नक्सली होने के आरोप में जेल में बंद हैं. अगर पति और पुत्र जेल से रिहा नहीं हुए, तो खेती कैसे होगी. महिलाओं से खेती करना संभव नहीं है. भारती सिंह, फेती मुंडा, सुबाती मुंडा ने एसएसपी से कहा कि घर में मर्द नहीं हैं. ऐसे में हम खेती से वंचित रह जायेंगे. एसएसपी ने कहा कि कुछ नक्सली जेल से रिहा हुए हैं. पुलिस का प्रयास है कि शेष नक्सली भी जेल से रिहा हों.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




