दारीसाई के मजदूर एक से करेंगे काम का बहिष्कार

Updated at : 29 Nov 2017 5:07 AM (IST)
विज्ञापन
दारीसाई के मजदूर एक से करेंगे काम का बहिष्कार

वार्ता में सहमति के बावजूद पांच माह का वेतन भुगतान नहीं करने से नाराजगी प्रति माह मजदूरी भुगतान सुचारू करने की मांग बीते छह अक्तूबर को मजदूरों ने दिया था धरना गालूडीह : दारीसाई क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र के मजदूर पांच माह का वेतन भुगतान नहीं होने से नाराज हैं. मंगलवार को मजदूरों ने बैठक […]

विज्ञापन

वार्ता में सहमति के बावजूद पांच माह का वेतन भुगतान नहीं करने से नाराजगी

प्रति माह मजदूरी भुगतान सुचारू करने की मांग
बीते छह अक्तूबर को मजदूरों ने दिया था धरना
गालूडीह : दारीसाई क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र के मजदूर पांच माह का वेतन भुगतान नहीं होने से नाराज हैं. मंगलवार को मजदूरों ने बैठक कर एक दिसंबर से काम का बहिष्कार कर केंद्र के मुख्य द्वार पर धरना पर बैठने की घोषणा की. मजदूरों ने बताया कि 11 माह की मजदूरी बकाया था. हम लोगों ने छह अक्तूबर को धरना शुरू किया था. 14 अक्तूबर को त्रिपक्षीय वार्ता के बाद धरना समाप्त हुआ था. वार्ता में तय हुआ था 19 नवंबर तक सात माह का बकाया मजदूरी का भुगतान हो जायेगा. बाकी नवंबर तक भुगतान कर दिया जायेगा. सात माह की मजदूरी देने के बाद पांच माह की मजदूरी अब तक नहीं दी गयी.
कई बार केंद्र के सह निदेशक से गुहार लगायी. कोई पहल नहीं की गयी. मजदूरों ने बताया कि केंद्र में 37 स्थायी और 40 मौसमी मजदूर कार्यरत हैं. चार श्रेणी में मजदूरी भुगतान किया जाता है. अति कुशल को 396, कुशल को 339, अर्द्ध कुशल को 292 और अकुशल को 246 कर प्रति दिन मजदूरी दी जाती है. मजदूरों ने कहा कि वार्ता में तय समझौते पर बिरसा कृषि विवि और दारीसाई क्षेत्रीय अनुसंधान अमल नहीं कर रहा है. इससे मजदूरों में नाराजगी है.
बकाया वेतन की मांग और प्रति माह मजदूरी भुगतान सुचारू करने की मांग को लेकर एक दिसंबर से काम बहिष्कार कर धरना पर बैठ जायेंगे. मौके पर मजदूर हैंदल मांझी, सनातन महतो, भीम गोराी, शष्टी पद महतो, खैसा सबर, विश्वजीत महतो, पांडे मांझी, शंकर मांझी, रोहनी महतो, दास महतो, सेफाली मुंडा, दुलारी मुंडा, उत्तरा भकत, विनोदा बेरा आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola