इंतजार करते रहे बेरोजगार नहीं पहुंचा खदान प्रबंधन

मुसाबनी : केंदाडीह खदान का विकास करने वाली ठेका कंपनी एमएमपीएल पर स्थानीय बेरोजगारों ने रोजगार देने में उपेक्षा का आरोप लगाया है. बेरोजगारों ने कहा कि 24 नवंबर को थाना प्रभारी को आवेदन देकर बहाली के विरोध में 28 नवंबर से अनिश्चितकालीन गेट जाम करने का ज्ञापन सौंपा था. उस दौरान आश्वासन मिला था […]
मुसाबनी : केंदाडीह खदान का विकास करने वाली ठेका कंपनी एमएमपीएल पर स्थानीय बेरोजगारों ने रोजगार देने में उपेक्षा का आरोप लगाया है. बेरोजगारों ने कहा कि 24 नवंबर को थाना प्रभारी को आवेदन देकर बहाली के विरोध में 28 नवंबर से अनिश्चितकालीन गेट जाम करने का ज्ञापन सौंपा था. उस दौरान आश्वासन मिला था कि 28 नवंबर को बैठक करा मामले का समाधान किया जायेगा. तबतक गेट जाम नहीं किया जाये. वार्ता के लिए मंगलवार की सुबह से स्थानीय बेरोजगार केंदाडीह खदान के समक्ष इंतजार करते रहे,
लेकिन कोई नहीं आया. तेरंगा पंचायत के विभिन्न गांव व टोला के बेरोजगार खदान गेट के समक्ष कंपनी प्रबंधन, कोर कमेटी व थाना प्रभारी का इंतजार करते रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




