सीपेज रोकने के लिए मैकेनिकल विभाग आज करेगा डैम निरीक्षण

Updated at : 24 Nov 2017 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
सीपेज रोकने के लिए मैकेनिकल विभाग आज करेगा डैम निरीक्षण

डैम में नौका विहार शुरू करने को लेकर जल्द होगा टेंडर घाटशिला : घाटशिला के बुरूडीह डैम से सीपेज को रोकने के लिए लघु वितरण प्रमंडल संख्या दस नंबर डिवीजन के एइ उदय प्रताप सिंह ने मैकेनिकल विभाग के पदाधिकारी अनिल कुमार से दूरभाष पर बात की. श्री कुमार ने सहायक अभियंता से कहा कि […]

विज्ञापन

डैम में नौका विहार शुरू करने को लेकर जल्द होगा टेंडर

घाटशिला : घाटशिला के बुरूडीह डैम से सीपेज को रोकने के लिए लघु वितरण प्रमंडल संख्या दस नंबर डिवीजन के एइ उदय प्रताप सिंह ने मैकेनिकल विभाग के पदाधिकारी अनिल कुमार से दूरभाष पर बात की. श्री कुमार ने सहायक अभियंता से कहा कि 24 नवंबर को वे विभागीय पदाधिकारियों को डैम भेजेंगे. उन्होंने कहा कि डैम गेट की जिम्मेदारी मैकेनिकल विभाग की है. डैम गेट की देखरेख के लिए एक अस्थायी कर्मचारी बाबूलाल सिंह को रखा गया है. उसे प्रति माह दो हजार के हिसाब से उसे मानेदय मिलता है.
उसे सारा मेटेरियल देकर पानी रोका जाता है. उसे विभाग हर तरह से सहयोग भी करने को तैयार है. बाबूलाल सिंह को गुरुवार को एइ ने एक हजार रुपये नगद भी भुगतान किया, लेकिन उसने ने पानी रोकने के लिए सार्थक पहल नहीं की. इधर एइ ने डैम में वोटिंग को लेकर कहा कि कहा कि नौकाएं विभाग के कार्यालय में रखे गये हैं. जल्द टेंडर निकाल कर नौका विहार शुरू किया जायेगा. उन्होंने कहा कि अगर नौका परिचालन के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना होती है, तो उसकी जिम्मेदारी ठेका लेने वाले की होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola