महासचिव पद के लिए धरनीधर महतो ने किया नामांकन

Updated at : 24 Nov 2017 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
महासचिव पद के लिए धरनीधर महतो ने किया नामांकन

अब तक अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सहायक कोषाध्यक्ष के पद के लिए नामांकन नहीं घाटशिला : घाटशिला बार एसोसिएशन का चुनाव दो वर्ष बाद 8 दिसंबर को होना तय है. गुरुवार को महासचिव पद पर दावेदारी करते हुए धरणीधर महतो ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया. वहीं कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए कृष्णा राउत और तिमिर कुमार […]

विज्ञापन

अब तक अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सहायक कोषाध्यक्ष के पद के लिए नामांकन नहीं

घाटशिला : घाटशिला बार एसोसिएशन का चुनाव दो वर्ष बाद 8 दिसंबर को होना तय है. गुरुवार को महासचिव पद पर दावेदारी करते हुए धरणीधर महतो ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया. वहीं कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए कृष्णा राउत और तिमिर कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया है. नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर है. अभी तक अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सहायक कोषाध्यक्ष के पद के लिए एक भी अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र नहीं भरा है.
चुनाव खत्म होने तक घर नहीं जायेंगे : रामचंद्र : बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर गुड़ाबांदा निवासी रामचंद्र हांसदा में उत्साह है. श्री हांसदा का कहना है कि जब तक बार एसोसिएशन का चुनाव समाप्त नहीं हो जाता है. वे गुड़ाबांदा नहीं जायेंगे. श्री हांसदा बार में ही रह रहे हैं. श्री हांसदा बार एसोसिएशन के चुनाव में कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र भी दाखिल किया है. श्री हांसदा का कहना है कि उनकी जीत हो या हार. वे जब तक चुनाव होगा. यहीं रहेंगे और बार चुनाव में भाग लेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola