घाटशिला में कमांडर-ट्रेलर की टक्कर में दो महिला समेत पांच लोगों की मौत, तीन घायल

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर के निकट घाटशिला में एनएच-33 पर एक कमांडर जीप की एक ट्रेलर से आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इसमें दो महिला समेत पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. तीन अन्यलोग घायल हो गये. इसमें दो लोगों की हालत गंभीर बतायी जाती है. पुलिस ने […]
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर के निकट घाटशिला में एनएच-33 पर एक कमांडर जीप की एक ट्रेलर से आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इसमें दो महिला समेत पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. तीन अन्यलोग घायल हो गये. इसमें दो लोगों की हालत गंभीर बतायी जाती है.
पुलिस ने बताया कि वाहनों की आमने-सामने से टक्कर हुई, जिससे नुकसान ज्यादा हुआ.पूर्वी सिंहभूम के एसपी (ग्रामीण) प्रभात कुमार ने बताया कि घायलों को जमशेदपुर स्थित महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है.
प्रभात कुमार नेबताया कि घायलों में दो लोगों की हालत नाजुक है. उन्होंने बताया कि घटना धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र में हुई. दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक वहां से फरार हो गया. बहरहाल, पुलिस ने ट्रेलर चालक की तलाश में जुट गयी है.
खबर है कि कमांडर जीप में अखबार लदा था. कमांडर के चालक ने एक अन्य गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश की और इसी दौरान उसकी ट्रेलर से टक्कर हो गयी. ट्रेलर से टकराने के बाद कमांडर जीप के परखच्चे उड़ गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










