हावड़ा-मुंबई रेलमार्ग 11 घंटे तक रहा ठप

Updated at : 01 Jul 2017 10:01 AM (IST)
विज्ञापन
हावड़ा-मुंबई रेलमार्ग 11 घंटे तक रहा ठप

सीएनटी एक्ट में संशोधन के खिलाफ रेल रोको आंदोलन जमशेदपुर/चाकुलिया : झारखंड में सीएनटी-एसपीटी एक्ट संशोेधन बिल के विरोध में भारत जाकात मांझी परगना महाल ने शुक्रवार को रेल-रास्ता रोको आंदोलन किया. महाल के दिशोम माझी नित्यानंद हेंब्रम के नेतृत्व में हजारों लोग तीर-धनुष लेकर रेल लाइन व सड़कों पर बैठ गये. आंदोलनकारियों ने बंगााल […]

विज्ञापन
सीएनटी एक्ट में संशोधन के खिलाफ रेल रोको आंदोलन
जमशेदपुर/चाकुलिया : झारखंड में सीएनटी-एसपीटी एक्ट संशोेधन बिल के विरोध में भारत जाकात मांझी परगना महाल ने शुक्रवार को रेल-रास्ता रोको आंदोलन किया. महाल के दिशोम माझी नित्यानंद हेंब्रम के नेतृत्व में हजारों लोग तीर-धनुष लेकर रेल लाइन व सड़कों पर बैठ गये.
आंदोलनकारियों ने बंगााल के सालबनी में सुबह साढ़े छह बजे से और खेमाशोली में साढ़े नौ बजे से ट्रैक जाम कर दिया. इससे हावड़ा-मुंबई मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया. दर्जनों ट्रेनों को जहां-तहां रोके जाने से हजारों की संख्या में यात्री परेशान रहे. शाम करीब 5.40 बजे जाम खत्म होने के बाद ट्रेनों का परिचालन शुरू हो सका. आंदोलन का बंगाल के पश्चिमी मेदिनीपुर जिला में व्यापक असर पड़ा. सुबह करीब साढ़े छह बजे से शाम 5.40 बजे तक (10 घंटे 40 मिनट) खेमाशोली स्टेशन समेत सालबनी, बालीचक, बेलदा के नेकुड़सिनी स्टेशन पर रेल चक्का जाम रहा.
खेमाशोली के पास एनएच छह को सुबह 10 बजे से 5.40 बजे तक (सात घंटे 40 मिनट) तक जाम रखा गया. इससे हाइवे जाम ह दोनों तरफ हजारों वाहन खड़े रहे. शाम 5.40 बजे नित्यानंद हेंब्रम ने खेमाशोली स्टेशन पर आंदोलन समाप्ति की घोषणा की. इसके बाद ट्रैक और एनएच पर आवागमन बहाल हो सका.
सांतरागाछी-झाड़ग्राम पैसेंजर रोक कर आंदोलन का आगाज
सुबह खेमाशोली में लोगों ने सांतरागाछी-झाड़ग्राम पैसेंजर को रोककर आंदोलन का आगाज किया. इसके बाद टाटा-हावड़ा रेल मार्ग पर रेल परिचालन बंद हो गया. गीतांजलि एक्सप्रेस और डाउन टाटा-खड़गपुर सवारी गाड़ी झाड़ग्राम में और डाउन टाटा-खड़गपुर सवारी गाड़ी सरडीहा में खड़ी रही. चाकुलिया में डाउन अहमदाबाद एक्स 10.48 से ही खड़ी रही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola