विद्युत विभाग में तोड़फोड़ करने के आरोपी बरी

Updated at : 21 Jun 2017 4:39 AM (IST)
विज्ञापन
विद्युत विभाग में तोड़फोड़ करने के आरोपी बरी

घाटशिला : घाटशिला के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मुकलेश चंद्र नारायण की अदालत में मंगलवार को वर्ष 2003 में विद्युत विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय में तोड़फोड़ करने के आरोपियों को बरी कर दिया गया. सभी आरोपी कोर्ट में हाजिर हुए. इसके बाद कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए उन्हें बरी कर दिया. मामले में बचाव […]

विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मुकलेश चंद्र नारायण की अदालत में मंगलवार को वर्ष 2003 में विद्युत विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय में तोड़फोड़ करने के आरोपियों को बरी कर दिया गया. सभी आरोपी कोर्ट में हाजिर हुए. इसके बाद कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए उन्हें बरी कर दिया.

मामले में बचाव पक्ष के अधिवक्ता जेडी पटेल और गब्बर सिंह थे. इस संबंध में विद्युत विभाग के एसडीओ हरिकेश्वर प्रसाद की बयान पर थाने में कांड संख्या 101/05, दिनांक 5 सितंबर 2003 के तहत कृष्णा शर्मा समेत 32 आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज थी. इसी मामले में कोर्ट ने आरोपियों को बरी कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola