सीआे के घर व ऑफिस में छापा
Updated at : 16 Jun 2017 3:50 AM (IST)
विज्ञापन

घाटशिला : एसीबी ने की कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति का मामला घाटशिला, सारठ (देवघर) : आय से अधिक संपत्ति के मामले में घाटशिला के अंचलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद सिंह के दफ्तर व आवासों पर गुरुवार को एसीबी की टीम ने छापेमारी की. टीम ने राजेंद्र के घाटशिला स्थित अंचल कार्यालय के अलावा सारठ स्थित उनके […]
विज्ञापन
घाटशिला : एसीबी ने की कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति का मामला
घाटशिला, सारठ (देवघर) : आय से अधिक संपत्ति के मामले में घाटशिला के अंचलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद सिंह के दफ्तर व आवासों पर गुरुवार को एसीबी की टीम ने छापेमारी की. टीम ने राजेंद्र के घाटशिला स्थित अंचल कार्यालय के अलावा सारठ स्थित उनके पैतृक आवास व देवघर स्थित मकान में छापा मारा. तीनों ठिकानों पर छापेमारी में क्या मिला, इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आयी है.
एसीबी की टीम दोपहर के समय घाटशिला अंचल कार्यालय में गोपनीय ढंग से पहुंची. टीम के आने की सूचना कार्यालय के कर्मचारियों को भी नहीं थी.
उस समय अंचलाधिकारी कार्यालय में नहीं थे. छापामारी के दौरान ही अंचलाधिकारी कार्यालय पहुंचे. टीम ने कार्यालय के कई जगहों को खंगाला. छापेमारी में मिली किसी भी चीज के बारे में जानकारी देने से एसीबी टीम ने मना कर दिया. इधर देवघर जिले में धनबाद व दुमका से पहुंची एसीबी की दो टीमों ने सारठ थाना क्षेत्र के गिरशोली व देवघर शहर स्थित एक निजी मकान में छापेमारी की. सारठ स्थित राजेंद्र के पैतृक आवास में कोई जेवरात व कागजात नहीं मिले. टीम ने कुछ सामानों की लिस्ट भी तैयार की. एसीबी डीएसपी आनंद ज्योति मिंज ने बताया कि जेवरात व संपत्ति के कोई कागजात नहीं मिला है. विदित हो कि घाटशिला सीओ राजेंद्र प्रसाद सिंह के खिलाफ एसीबी धनबाद में कांड संख्या 6/17 धारा 13(2), 13 (1) अधिनियम 1988 के तहत आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज है.
सारठ थाना क्षेत्र के गिरशोली गांव में घाटशिला सीओ राजेंद्र प्रसाद सिंह के पैतृक घर में छापेमारी करती एसीबी की टीम व इनसेट में सीओ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




